फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज विक्रेता और उत्पाद समिति ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2016 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि रसायन का व्यवसाय करने के लिए कृषि स्नातक की अनिवार्यता होने से नाराज जौनपुर बीज विक्रेता एवं उत्पाद समिति द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान कृषि रसायन के व्यवसाय के लिए कृषि स्नातक की अनिवार्यता पर रोष प्रकट किया गया। साथ ही कृषि स्नातकों की और स्टाक रजिस्टर की अनिवार्यता को अनिवार्यता शीघ्र समाप्त करने की मांग की गई।

ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल को सौपा। वक्ताओं ने कहा कि कृषि विभाग से खाद, बीज व रसायनों का लाइसेंस बनवाकर बेरोजगार
विज्ञापन


 युवक दुकान खोलकर अपनी आजीविका चलाते थे। जिससे उनको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता था। उनके परिवार का भरण पोषण भी आसानी से हो जाता था, लेकिन सरकार द्वारा कृषि रसायनों के लिए कृषि स्नातकों के लिए

अनिवार्यता कर दी गई है। जिससे अन्य विषयों से पढे़ लिखे युवा कृषि रसायन का व्यवसाय नहीं कर पाएंगे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धरना देने वालों में अनिल कुमार मौर्य, राजेंद्र मौर्य, कमलेश शर्मा, प्रवीण मौर्य, मोहम्मद रुस्तम, जीतेंद्र व कैलाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें