सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ सेठ के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों सराफा व्यवसायियों ने नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक ने अतिक्रमण हटाने व सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस मौके पर सराफा एसोसिएशन के महामंत्री कृष्णा सोनी कुंदन, सुनील सेठ बनारसी, विनोद सेठ, कार्तिक सेठ, राहुल आर्य, गोलॉ सेठ, किशन सेठ, प्रभाकर वर्मा, राजू आदि रहे।