फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हाईकोर्ट के आदेश से खुला राज, फार्महाउस में दफनाया था विवाहिता का शव

विज्ञापन
सिकरारा- मृतका नेहा की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : 1
विज्ञापन
सिकरारा। भरसवा गांव की नेहा (25) की तलाश का अंत मुंबई के एक फार्महाउस में हुआ। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सक्रिय हुई सिकरारा पुलिस ने आरोपी और मृतका के पड़ोसी अरबिंद बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मुंबई स्थित फार्महाउस में खोदाई करके नेहा का कंकाल बरामद किया। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या के बाद शव को फार्महाउस परिसर में दफन किए जाने का आरोप है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि आरोपी विवाहिता से प्रेम करता था। दोनों इसी साल जुलाई में राजस्थान से भागे थे। मुंबई में उनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना हुई। भरसवा गांव निवासी अरबिंद बिंद का करीब तीन साल पहले अपने ही पड़ोसी शोभनाथ बिंद की बेटी नेहा से संबंध था। दोनों कई बार घर से भागे थे, लेकिन परिजनों के दबाव के बाद वापस लौट आए।
विज्ञापन

हालांकि बाद में पंचायत हुई और नेहा के परिजन उसे अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद उसकी शादी दूसरे युवक से कर दी गई। शादी के बाद नेहा पति के साथ राजस्थान में रहने लगी, जबकि अरबिंद मुंबई के एक फार्महाउस में काम करने लगा। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत होती रही। आरोप है कि इसी साल जुलाई महीने में नेहा लापता हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन किया और आरोप अरविंद पर लगा दिया। नेहा की मां महिमा के मुताबिक काफी प्रयास के बाद हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ।
अदालत के आदेश पर विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रामनेवास को एक सप्ताह पहले पुलिस टीम के साथ मुंबई भेजा गया। जांच के दौरान पुलिस को युवती और आरोपी के बीच विवाद की जानकारी मिली। सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि आरोपी मुंबई स्थित एक फार्महाउस में काम करता था। उसी फार्महाउस में वह नेहा को भी अपने साथ रखा था। दोनों में किसी बात के लिए विवाद हुआ। आरोपी का कहना है कि नेहा ने फंदा लगाकर जान दे दिया, जिसके बाद उसने वहीं, शव को फार्महाउस में दफन कर दिया था। फिलहाल मृतका के कंकाल को बरामद कर अस्पताल में रखा गया था। कंकाल की जांच की जाएगी। आरोपी और मृतका का डीएनए परीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें