फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: माध्यमिक शिक्षक 11 दिसंबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय का घेराव करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें तदर्थ शिक्षकों की समस्या पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों समस्या को लेकर संघर्ष किया जाएगा। 5 दिसंबर को संगठन के मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष तेरस यादव के साथ विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को लेकर प्रयागराज में अधिवक्ताओं से संपर्क किया गया। अधिवक्ताओं को मत है कि उच्च न्यायालय से तदर्थ शिक्षकों को पूरी तरह राहत मिल जाएगी। तदर्थ शिक्षकों के लिए संगठन न्यायालय से लेकर शिक्षाधिकारियों तक हर तरह के संघर्ष के लिए तैयार है। किसी भी तदर्थ शिक्षक की सेवा समाप्ति नहीं होने दिया जाएगा। इन्हीं समस्याओं को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 11 दिसंबर सोमवार को शिक्षा निदेशक कार्यालय पर विशाल धरना दिया जाएगा। सभी शिक्षक साथियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में धरने में प्रतिभाग करें। 11 दिसंबर को सभी शिक्षक साथी सिटी स्टेशन पर सटल ट्रेन को पकड़ने के लिए समय से उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने कहा कि जो शिक्षक 25-30 वर्षों तक सेवा दिए हों और सेवानिवृत्त के करीब पहुंच गए हो ऐसे में उनकी सेवा समाप्त करना किसी भी तरह से मानवीय कार्य नहीं है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, दयाशंकर यादव, जितेन्द्र बहादुर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, पारसनाथ सिंह, रविन्द्रनाथ मिश्रा, बबलू सिंह, अशोक कुमार, विनय ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें