फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरा शौहर नहीं चाहता था पहले पति का बच्चा रखना संग, मां ने अपने हाथों से घोंट दिया मासूम का गला

Tue, 17 Jun 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

बच्चे के गले में चोट के निशान मिले हैं। उसकी मां ने बताया कि उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। उसका पहला पति बच्चे को रखना चाहता था लेकिन वह देना नहीं चाहती थी।
विज्ञापन
रेशमा उसका दूसरा पति और मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर स्थित मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना में रविवार की रात एक महिला ने दूसरे पति के साथ मिलकर अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसका दूसरा पति बच्चे को नहीं रखना चाहता था। इस वजह से दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। बच्चे के गले पर चोट के निशान थे। दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पांच साल पहले हुआ था रेशमा का निकाह
पुलिस के अनुसार, बरावां निवासी अहमद अली की बेटी रेशमा का निकाह वाहिद अली निवासी चितईपुर प्रतापगढ़ से पांच साल पहले हुई थी। उससे एक चार साल का बच्चा था। पति-पत्नी में अनबन होने के कारण दोनों अलग रह रहे थे। इसी बीच, दोनों ने दूसरे से निकाह कर लिया। रेशमा जगदीशपुर निवासी शकील के साथ निकाह कर इन दिनों गोधना में किराये के मकान में रह रही है। 

पहले पति ने बुलाई पुलिस
सोमवार की सुबह वह अपने पति शकील के साथ पुत्र इलियास का शव लेकर मायके बरावां पहुंच गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर उसके पहले पति वाहिद अली ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। रेशमा और शकील पर इलियास की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम प्रधान पति बरावां छेदी अंसारी ने बताया कि रेशमा का निकाह पांच साल पहले हुआ था। तलाक के बाद वह दूसरे पति के साथ रह रही थी।

दोनों ने मिलकर दबाया बच्चे का गला
बच्चे के गले में चोट के निशान मिले हैं। उसकी मां ने बताया कि उसने अपने दूसरे पति के साथ मिलकर बच्चे की गला दबाकर हत्या की है। उसका पहला पति बच्चे को रखना चाहता था लेकिन वह देना नहीं चाहती थी। दूसरा पति रखने को तैयार नहीं था। इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया।- आतिश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन

पुलिस पर किया फायर, मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल
बच्चे के हत्यारोपी को पुलिस वारदात में प्रयुक्त गमछे की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस से असलहा छीनकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने पुलिस ने हत्यारोपी शकील को लेकर हत्या में प्रयोग किए गए वस्त्र से बारे में पूछताछ की। उसके बताने पर घटना में सम्मिलित वस्त्र की बरामदगी के लिए पुलिस टीम आरोपी को लेकर जा रही थी। वाहन मीरगंज के बंधवा इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी हत्यारोपी ने एसआई से असलहा छीनकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने फायर कर दिया। गोली हत्यारोपी के पैर में लगी है। उसे सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें