जौनपुर। 21 जनवरी से शुरू हो रही भारत दर्शन यात्रा ट्रेन में जनपद के लोग भी बैठकर धार्मिक स्थलों का दर्शन पूजन कर सकेंगे। कारण इस ट्रेन में बैठने की सुविधा जिले से भी है। इसके अलावा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या एवं वाराणसी से भी इस ट्रेन में बैठने की सुविधा है। यह ट्रेन 10 दिनों तक अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, वाराणसी, बैद्यनाथ मंदिर (जसीडीह), गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), पुरी में जगन्नाथ मंदिर एवं कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर आदि धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी।
आईआरसीटीसी की ओर से 21 जनवरी से भारत दर्शन यात्रा ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है, जो 30 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी। इस यात्रा का पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 9450 रुपये है। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि सम्मिलित हैं। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर अयोध्या एवं वाराणसी से उपलब्ध है। त्रिभुवन जोशी सहायक प्रबंधन आईआरसीटीसी लखनऊ ने बताया कि इस ट्रेन में अब कुछ ही सीटें बची हुई हैं। अत: इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटी सी कार्यालय में संपर्क कर एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट आईआरसीटीसीओयूआरआई एसएम डाट काम से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।