फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अनशन पर बैठे अन्ना को हटाने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बेमियादी अनशन पर बैठे समाजसेवी जज सिंह अन्ना को हटाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम सदर पवन यादव पहुंचे। अन्ना ने स्वास्थ्य ठीक होने का हवाला दिया और जाने से इनकार कर दिया। ऐसे में एसडीएम लौट गए।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के बाद परिजनों की सहायता के लिए समाजसेवी जज सिंह अन्ना कलेक्ट्रेट में बेमियादी अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता, एक सरकारी नौकरी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सजा दी जाए। अन्ना पिछले पांच दिनों से सदर तहसील में स्थित धरना-स्थल पर बैठे हुए हैं। सीएमओ की तरफ से शुक्रवार को एसडीएम पवन सिंह यादव को कहा गया कि वह अन्ना को अनशन से उठाएं। एसडीएम एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। टीम की जांच में अन्ना का स्वास्थ्य ठीक मिला। ऐसे में अन्ना ने एसडीएम के साथ जाने से मना कर दिया।
एसडीएम ने उन्हें शनिवार तक की मोहलत दी है। बताया कि मौके पर सरकारी भूमि पर लालता यादव ने जो जमीन कब्जा किया है उसके लिए घर पर नोटिस चस्पा कर दी गई है। सरकारी जमीन को जल्द खाली करा दिया जाएगा। साथ ही हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें