धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के विशेषरपुर बाजार में सोमवार की तड़के एक स्कूटी सवार युवक खड़ी ट्रक में जा घुसा। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजगी टोला मोहल्ला निवासी राम प्रताप सेठ (25) भोर में लगभग 3:00 बजे विशेषरपुर बाजार की तरफ एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा था। जौनपुर-शाहगंज हाइवे पर हुंडई कार एजेंसी के सामने खड़े ट्रक के नीचे वह स्कूटी लेकर घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद