6- मीरगंज क्षेत्र के कोरोना संक्रमित गांव में मीरपुर बांस लगाकर सील किया गया इलाका।
- फोटो : JAUNPUR
हॉट स्पॉट गांव मीरपुर में फिर लगा बैरियर
- खबर छपने के बाद दोबारा सील किया गया गांव
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरगंज। हॉट स्पॉट घोषित गांव मीरपुर में शादी समारोह के लिए मनमाने ढंग से बैरियर हटा देने के मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को फिर से बैरियर लगा दिया गया। एक दिन पहले ही बीडीओ बैरियर हटाने को सही बता रहे थे, मगर उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद ब्लाक कर्मियों ने ही गांव पहुंचकर बैरियर बांधते हुए प्रवेश मार्ग को बंद किया।
कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद मीरपुर को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए 22 मई को गांव के मुख्य मार्ग पर बांस-बल्ली लगाकर सील कर दिया गया था। तख्ती लगा दी गयी थी कोरोना संक्रमण गांव का रास्ता बंद है। 28 मई को गांव में एक शादी के दौरान रास्ता खोल दिया गया। फिर रास्ते को सील नहीं किया गया। चिकित्सकों का कहना था कि नए रोगी नहीं मिलने तक रास्ता नहीं खोला जाना चाहिए था। बीडीओ राजन राय का कहना था कि गांव को सील करा दिया गया है। बैरियर हटाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।