फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मनुष्य को गतिशील, अध्यात्म बनाता है संवेदनशील : मदन मोहन

विज्ञापन
शीतला चौकियां धाम में कथा सुनाते कथावाचक डॉ. मदन मोहन मिश्र।
विज्ञापन
धर्मापुर। शीतला चौकियां धाम में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन शनिवार की रात कथावाचक डॉ. मदन मोहन मिश्र ने विज्ञान और अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान के बल पर मनुष्य आकाश में पक्षी की तरह उड़ सकता है और जल में मछली की तरह तैर सकता है, लेकिन अध्यात्म के अभाव में धरती पर मनुष्य की तरह चलना भी नहीं सीख पा रहा है। वाराणसी से आए डॉ. मिश्र ने कहा कि विज्ञान मनुष्य को गतिशील बनाता है, जबकि अध्यात्म संवेदनशील। विज्ञान कृति का विश्लेषण करता है तो अध्यात्म कर्ता का अन्वेषण। विज्ञान विध्वंसक हथियार बनाता है, जबकि अध्यात्म पत्थर को भी भगवान बना देता है। पुष्प वाटिका प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि जब भक्त अपने पक्ष का त्याग कर देता है तो भगवान उसके पक्ष को स्वीकार कर लेते हैं। पूजा में हृदय का भाव और अनुराग महत्वपूर्ण है। गुरु चरणों की कृपा से ही शिष्य का उत्कर्ष होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें