फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्यालयों की होगी ऑनलाइन निगरानी, बढ़ेगी पारदर्शिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए शासन से सभी स्कूलों में दो-दो टेबलेट भेज दिया गया है। सिम भेजने की तैयारी चल रही है। अब शिक्षकों को हर काम के लिए रजिस्टर नहीं बनाना पड़ेगा। विद्यालय पूरा विवरण ऑनलाइन अपडेट करेंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन निगरानी से अभिलेखों का काम कम हो जाएगा। शिक्षकों के पास समय बचेगा और वह छात्रों को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे। शिक्षा विभाग की मंशा है कि सारी चीजें अलग-अलग रजिस्टर में दर्ज होने के बजाय एक पटल पर क्रमबद्ध हो जाएं। विभाग की माने तो अभी तक हर स्कूल में कुल 13 रजिस्टर अलग-अलग मद के बनाने पड़ रहे हैं। साथ ही इन रजिस्टरों की सुरक्षा भी करनी पड़ती है। टेबलेट के जरिए प्रधानाध्यापक सारी सूचनाएं हर दिन आसानी से अपडेट कर सकेंगे। शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने की तैयारी है।
जिले में संचालित है 2807 विद्यालय
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 2807 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 1930 प्राथमिक विद्यालय, 411 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 466 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों करीब 3.25 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों की ऑनलाइन निगरानी शुरू करने की तैयारी है। सभी स्कूलों में टेबलेट भेज दिया गया है। सिम भेजने की तैयारी चल रही है। स्कूल के प्रधानध्यापक को अब सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करानी होगी। -डाॅ.गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें