फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शीतलहर से कक्षा एक से आठ तक के स्कूल 20 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है, बर्फीली हवाओं से लोग कांप रहे हैं। भीषण शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को 20 तक बंद कर दिया है। घने कोहरे से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है, वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। जिले में पिछले चार दिन से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर टिका है तो बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्यिस रहा। दिनभर कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप नहीं होने से गलन भरी ठंड से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हवाओं का मिजाज बर्फीला हो गया है। गलन भरी सर्दी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन में बर्फीली हवाओंं से मानों लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो जा रहे हैं। मंगलवार की रात से बुधवार सुबह करीब सात बजे तक कोहरे में दृश्यता शून्य रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह से ही ठंड अधिक होने के कारण लोग घरों में कैद रहे। दिनभर लोग अलाव, हीटर व आग के सामने बैठे रहे। दिन भर आसमान में बादलों का डेरा होने से धूप नहीं निकली। शाम होते फिर कोहरा शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानदार सड़क किनारे कार्टून टायर जलाकर ठंड से बचाव करते दिखें। ज्यादातर दिक्कतें पशुपालकों व रोज मजदूरी करने वालों को हो रही है। पशुओं को चारा के लिए खेतों में जाना किसानों के लिए भारी पड़ रहा है। पशुपालक जफराबाद निवासी प्रभाकर यादव, बक्शा निवासी दयाशंकर सिंह, रामजीत तिवारी ने बताया कि कोहरे व गलन सुबह खेतों में पशुओं को चारा के लिए जाना भारी पड़ रहा है।
ट्रेनों ने तीन घंटे तक कराया इंतजार

लोकमान्य तिलक से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस एक घंटा, बनारस से ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, हावड़ा से नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे 38 मिनट, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 22 घंटे विलंब से जंघई स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जंघई वकील सिंह ने बताया है कि कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


शीतलहर को देखते हुए जिले के यूपी बोर्ड ,आईसीएसई, सीबीएसई व बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सभी सहायता प्राप्त, मदरसा तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक छात्र-छात्राओं का 18 से 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। डीएम के निर्देश पर अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयों पर कार्यरत समस्त शिक्षक, अनुदेशक व कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।- डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें