फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन पर रामजानकी मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में आने से कक्षा 10 की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उदपुरगेल्हवा निवासी जरिबंधन सिंह की इकलौती बेटी पूजा सिंह (15) सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। वह रोज की तरह अपनी सहेलियों के साथ साइकिल से शुक्रवार को भी विद्यालय पढ़ने जा रही थी, जैसे ही रामजानकी मोड़ के पास फोरलेन पार करने लगी कि इसी बीच जौनपुर से सुल्तानपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय के सभी शिक्षक अस्पताल पहुंच गए। प्रधानाचार्य बेचन सिंह ने कालेज में शोकसभा का आयोजन किया। शोक में कालेज बंद कर दिया गया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें