11- बदलापुर के सेन्टजेवियर्स विद्यालय के प्रबन्ध तन्त्र के विरोध में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। एक विद्यालय में गणतंत्र दिवस नहीं मनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय प्रबंधतंत्र पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पचास से अधिक कार्यकर्ताओं का जुलूस तहसील गेट से इंदिरा चौक, महराजगंज रोड होते हुए तहसील पहुंचा। वहां प्रदर्शन किया गया।
ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने कहा है कि विद्यालय प्रबंधतंत्र ने गणतंत्र दिवस पर विद्यालय बंद कर दिया था। ध्वजारोहण नहीं किया गया। यह संविधान की अवमानना है। ब्लाक अध्यक्ष सेठ ने कहा कि अभिभावकों के शिकायत करने पर प्रबंधतंत्र केस दर्ज कराने की धमकी दे रहा है। ग्राम सभा की करोड़ों से अधिक कीमत की जमीन पर इसने अवैध कब्जा कर विद्यालय निर्माण भी करा लिया है। संचालन प्रभारी कुलदीप सिंह लकी ने किया। चंदन निगम, विकास गुप्ता, शिवम अस्थाना, पंकज सिंह, विवेक सिंह, रामकृष्ण, प्रशांत, सत्यम, प्रकाश चौरसिया, किरन सिंह, संतोष कुमार, महेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। विद्यालय को नोटिस जारी किया है।