फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन मास शुरू, शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सावन मास बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन से ही शिवालयों में दर्शन-पूजन करने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आराधना की। भगवान शिव को भक्तों ने भांग, धतूर, बेलपत्र, माला-फूल, दूध आदि अर्पित किया। हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम जैसे उद्घोष से शिवालय गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तजन पहुंचते रहे। त्रिलोचन महादेव में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक करने के लिए भोर से ही पहुंच गए थे। सुबह चार बजे कपाट खुलते ही स्थानीय भक्तों की लाइन लग गई। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच महिलाओं व पुरुषों ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के दौरान भक्त भगवान शिव को फूल, माला, भांग, धतूरा तथा दूध चढ़ाए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सावन के पहले सोमवार को दूरदराज से आने वाले श्रद्धालु और कांवरिया की भीड़ रही और मेला भी लगा। इस दौरान पुलिस के जवानों के अलावा मंदिर प्रबंधक मुरली गिरी सोनू गिरी और मंदिर के कमेटी के लोग लगे रहे। धर्मापुर बाजार स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर बड़े ही श्रद्धाभाव से दर्शन पूजन किया। मछलीशहर क्षेत्र के दियावा महादेव मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारा से गूंजता रहा। भक्तों ने जयघोष करते हुए जलाभिषेक किया। सुबह चार बजे कपाट खुलते ही स्थानीय भक्तों की कतार लग गई। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच महिलाओं और पुरुषों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें