फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सौरभ का सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के बेटे पहलवान सौरभ यादव का 79 किलो भार वर्ग फ्रीस्टाइल सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए लखनऊ में हुए ट्रायल में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

सौरभ आगामी नवंबर महीने में कजाकिस्तान में आयोजित होने वाले फ्रीस्टाइल सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। उनके चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें