फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चयनित 71 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
नियुक्ति लेकर अति​थियों के साथ खड़़े कृषि विभाग में चयनित प्राविधिक सहायक। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित 71 अभ्यर्थियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में नियुक्ति/चयन पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया और उनका संबोधन सुना गया। भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से सरकारी नियुक्तियां की जा रही हैं। जिले में 71 प्राविधिक सहायकों का चयन हुआ है। इस दौरान सीडीओ ध्रुव खाड़िया, उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह आदि रहे। संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें