जौनपुर। सरायमोहिद्दीनपुर- पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के तहत सुधारी जाएगाी। इसके लिए शासन की ओर से 14 करोड़ 66 लाख 43 हजार रुपये की स्वीकृत मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सरायमोहिद्दीनपुर- पट्टीनरेंद्रपुर मार्ग पर प्रतिदिन 20 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। बीते एक साल से सड़क बदहाल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो जा रहा था, इसके मद्देनजर शाहगंज विधायक रमेश सिंह के प्रयास से बीते माह इस 9.50 किमी मार्ग को चिन्हित कर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृत मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण में कुल 14 करोड़ 66 लाख 43 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसकी पहली किस्त चार करोड़ 39 लाख 93 हजार शासन की ओर से जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस मार्ग का मरम्मत होने के बाद हमजापुर, डेहरी, कटका, चौबहां, भगासा, अहियाई, बरबसपुर समेत कई गांवों के लोगों की राह आसान हो जाएगी।