मुंगराबादशाहपुर कम्पोजिट विद्यालय सराय चौहान में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड
- फोटो : katra news
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कंपोजिट स्कूल सराय चौहान में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कंपोजिट स्कूल सराय चौहान लंबी कूद, खो-खो और कबड्डी में अव्वल रहा। खो-खो और कबड्डी में कंपोजिट स्कूल सराय चौहान प्रथम रहा। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर ऊंची कूद में बालक वर्ग में विपिन और बालिका वर्ग में सुनैना (दोनों सराय चौहान स्कूल) विजेता रहे। जूनियर स्तर पर ऊंची कूद में कंपोजिट स्कूल तरहठी, लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहांसा व कंपोजिट स्कूल सराय चौहान ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो का आयोजन हुआ। निर्णायक की भूमिका अनुदेशक मोहनलाल ने निभाई। शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पांडेय, डायट प्रवक्ता तब्बसुम बानो ने किया। इस दौरान बीईओ डॉ. अनिवाश सिंह, विनोद तिवारी रहे।