फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: संतोष अध्यक्ष व शिशिर बने युवा व्यापार मंडल के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक नगर के सुतहट्टी बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संतोष अग्रहरि को युवा व्यापार मंडल को जिलाध्यक्ष व शिशिर को महामंत्री बनाए जाने पर स्वागत किया गया। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा द्वारा संतोष अग्रहरि को प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने लखौवां बाजार निवासी एसएन फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक संतोष कुमार अग्रहरि को युवा जिलाध्यक्ष तथा मछलीशहर निवासी शिशिर गुप्ता को जिला युवा महामंत्री पद पर नियुक्त किया। एक सप्ताह में कार्यकारिणी के गठन करने का निर्देश दिया। दीपक गुप्ता को जिला युवा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव नियुक्त जिला युवा अध्यक्ष व महामंत्री ने जिला नेतृत्व की प्रति आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रसाद सोनकर, जिला संरक्षक राजदेव यादव, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, बनवारी लाल गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, मुन्ना लाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, संजय केडिया, चेतन टंडन, आशीष कुमार गौतम, अभिषेक गोल्डी, मनोज सोनकर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। आभार चेतन टंडन ने व्यक्त किया। संचालन संतोष अग्रहरि ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें