कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संजीव सिंह। कांग्रेस
जौनपुर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह को कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मीडिया विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही जौनपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव निवासी संजीव सिंह प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उन्होंने हर मोर्चे पर कांग्रेस का मजबूती से पक्ष रखा है। संजीव सिंह को बधाई देने वालों में शहर अध्यक्ष आरिफ खान, संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, विनय तिवारी, इरशाद खान, अमित तिवारी, रामसिंह बांकुरे, राकेश सिंह, डॉ. संतोष गिरी, निलेश सिंह, राजकुमारी मिश्रा, डॉ. राकेश मिश्र, मंगला गुरु और सभासद शहनवाज मंजूर आदि रहे।