फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए बांट रहे सैनिटाइजर और मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जगह-जगह लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। लॉकडाउन से प्रभावित हुए लोगों को सहायता और जागरूकता पैदा करने में जुटे कार्यकर्ता लगातार सेवा कर रहे हैं। सभी जिलों में हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं।
विज्ञापन

संगठन के जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों की मदद कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों के साथ भोजन वितरण भी कर रहे हैं। भोजन वितरण का कार्य बीते 4 दिनों से सुबह शाम किया जा रहा है। मछलीशहर में सहायता वाहन के माध्यम से नि:शुल्क दवाएं भी बांटी जा रही हैं। इस कार्य में उद्देश्य सिंह, कौतुक उपाध्याय ,रवि विश्वकर्मा, अनिकेश मौर्य, आदर्श मिश्रा, शिवम तिवारी, आदित्य सिंह, अखिलेश, प्रदीप यादव आदि सहयोग कर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें