फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बकाया मानदेय के लिए पूविवि में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बकाया मानदेय की मांग को लेकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में काम बंद कर बैठे सफाई कर्मचारी। स
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में तीन माह से बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन से मुलाकात कर शीघ्र भुगतान की मांग की। डीएम ने विवि प्रशासन से वार्ता कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। इससे नाराज कर्मचारियों ने बकाया मानदेय का भुगतान होने तक विश्वविद्यालय परिसर में सफाई कार्य बंद रखने का ऐलान कर दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई एजेंसी की लापरवाही के कारण पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक जुलाई तक भुगतान नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिससे विवि की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें