खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जिले के सभी तहसीलों में अभियान चलाकर पांच विभिन्न पांच ब्रांडों के सरसों के तेल का नमूने लिए गए। साथ ही जांच के लिए शनिवार को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने वाले संबंधित ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शासन के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी डा. वेदप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में सभी तहसीलों में 31 मई से अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच ब्रांड के सरसों के तेल का नमूना लिया गया। हर तहसील से एक-एक ब्रांड का नमूना लिया गया। इस दौरान बैल कोल्हू, बाबाजी, नंदनी, प्योर ज्वायगोपी कृष्ण बांड के सरसों का नमूना लिया गया। जिसे जांच के लिए शनिवार को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया। इस संबंध में जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक विहीन पाए जाने वाले ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।