फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : नहीं पहुंचे डीएम 95 शिकायतों में नौ का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के नहीं पहुंचने से फरियादी मायूस दिखे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय और क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता की देखरेख में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस के दौरान हिनौती गांव की पांच महिलाओं पार्वती, रामादेवी, सुदामा, निर्मला और पूजा देवी को कुम्हारी कला के पट्टा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने महिलाओं को प्रमाणपत्र सौंपे। वहीं, चहरपुर निवासी कुमारी और ददरा निवासी शीला पटेल की वरासत तत्काल दर्ज कराकर उन्हें खतौनी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से नौ महिलाओं को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें