फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, सरगना की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वन रक्षक की परीक्षा में अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रानिक डिवाइस उपलब्ध कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। उसके पास से नकदी, परीक्षा का प्रवेश पत्र सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को वन रक्षक की परीक्षा के दौरान जिले के राज कॉलेज, टीडी कॉलेज और प्रसाद इंस्टीट्यूट से एक महिला समेत तीन नकलची पकड़े गए थे। उनके पास से इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी बरामद हुई थी। पूछताछ में उन्होंने प्रयागराज निवासी केएल पटेल का नाम बताया था। उसी ने उन्हें पैसा लेकर डिवाइस प्रदान किया था। छानबीन के दौरान पुलिस को गिरोह के एक अन्य सदस्य के बारे में सूचना मिली। मुखबिर ने शहर में ही उसकी मौजूदगी की पुष्टि की। रसूलाबाद तिराहे के पास घेरेबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मिथिलेश पटेल निवासी शेफ्फानपुर थाना फूलपुर प्रयागराज के रूप में हुई। उसके पास से 8500 रुपये नकद, दो बैग, आधार, पैन कार्ड और प्रवेश पत्र बरामद हुआ। सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति गिरोह का सदस्य है। उससे पूछताछ कर सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर क्राइम अशोक सिंह यादव, एसआई लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अंकित कुमार सिंह, चंद्रभान कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें