जौनपुर। जिलेभर में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में रविवार को मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने झंडारोहण कर देश के शहीदों को नमन किया। खेल मंत्री ने आजादी में योगदान देने वाले वीर सपूतों के योगदानों को याद करते हुए कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए भारत माता के सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। डीएम डॉ. दिनेशचंद्र व पुलिस अधीक्षक डा.कौस्तुभ ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस के जवानों ने मुख्य अतिथि को परेड करते हुए सलामी दी। राज्यमंत्री ने गुब्बारों को आसमान में छोड़कर देश की समृद्धि और खुशहाली को शिखर तक पहुंचने का संकेत दिया। पुलिस के पुरुष और महिला जवानों, कमांडो दस्ता आदि ने परेड करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम, एमएलसी बृजेश सिंह, भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, सीडीओ साईं तेजा सीलम, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट(आईएएस) इशिता किशोर आदि उपस्थित रहे।करंजाकला : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 74 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठतम आचार्य डॉ.मानस पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र की मूल भावनाओं का पालन करना हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने परेड प्रस्तुत की। कुलानुशासक प्रो. राजकुमार व अन्य अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का समापन भी हुआ। कुलपति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राजनारायण सिंह ने किया। करंजाकला : उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज में गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कॉलेज की प्राचार्य डा.रुचिरा सेठी ने ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इस अवसर पर एमबीबीएस छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। डॉ.सेठी ने संविधान के महत्व को समझाते हुए इसके पालन की प्रेरणा दी।
राजाबाजार : महराजगंज थाना पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। मड़ियाहूं : तहसील परिसर में एसडीएम कुणाल गौरव, नगर पंचायत मड़ियाहूं कार्यालय में चेयरमैन रुखसाना कमाल फारूकी व क्षेत्र पंचायत कार्यालय मड़ियाहूं में जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव ने झंडारोहण किया। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर सुरेश पाठक ने झंडारोहण किया। सिंगरामऊ : स्टेट बैंक की शाखा के बगल में स्थित यूपी बडौदा बैंक के कर्मचारियों द्वारा झंडा लहराकर और मिठाई बांटते हुए खुशी का इजहार किया गया। बरसठी : थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश यादव ने झंडा रोहण किया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बेलौना खुर्द में छात्रों को ग्राम प्रधान इसरावती देवी व प्रधानाध्यापक राजेश उपाध्याय द्वारा स्वेटर दिया गया। जलालपुर : क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.शैलेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय इंटर कालेज महरेंव पुरेंव में प्रबंधक इंदू प्रकाश सिंह ने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ.गौरव कुमार ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। शाहगंज : तहसील प्रांगण में एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने, नगर पालिका परिषद में चेयरमैन रचना सिंह, कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डा.रफीक फारुकी, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक बीके यादव ने ध्वजारोहण किया। सेंट थामस इंटर कालेज में प्रधानाचार्य एंटोनी सामी, मिर्ज़ा अनवर बेग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य नौशाद अहमद खान, अब्दुल अजीज पीजी कालेज में अल्तमस बर्लास, सर सैयद अहमद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम, फरीदुलहक डिग्री कालेज में डा.तबरेज आलम, निजमापुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान दिलीप बिंद, मंडवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अनीश अहमद, सिधाई प्राथमिक विद्यालय में प्रधान पति लक्ष्मण बिंद, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रोफेसर राजीव सिंह उर्फ रज्जू, सबरहद प्राथमिक विद्यालय में अशोक सोनकर ने झंडारोहण किया। महराजगंज : ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय महराजगंज में प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह, पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय डालूपुर में प्रधानाध्यापक रामपाल पाल, साधन सहकारी समिति फत्तूपुर में सचिव सर्वदेव दुबे, अध्यक्ष भोला प्रसाद सेठ ने तिरंगा फहराया। बदलापुर : इंदिरा चौक पर पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे बाबा ने 120 फीट ऊंचाई पर लगे तिरंगा ध्वज को फहराया। तहसील परिसर में एसडीएम योगिता सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ अरविंद कुमार सिंह, सीएचसी पर अधीक्षक डाॅ.संजय कुमार दुबे, ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी, कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने ध्वजारोहण किया।मीरगंज : जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, प्राथमिक विद्यालय लासा के प्रधानाध्यापक आलोक सिंह, प्राथमिक विद्यालय मीरगंज के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, प्राथमिक विद्यालय अदारी के प्रधानाध्यापक आनंद सिंह, प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी, मालती देवी इंटर कालेज के प्रबंधक भानुप्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। रामनगर : ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख तारा देवी, बीडीओ रेनू चौधरी, सीएचसी रामनगर में डॉ.अभिषेक सिंह, सहदेव इंटर कालेज भोंडा में प्रधानाचार्य राकेश यादव, प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर में प्रधानाध्यापक दिवाकर चौहान, प्राथमिक विद्यालय निदूरपुर में रवि सिंह ने ध्वजारोहण किया। सुजानगंज : सरस्वती इंटर कॉलेज ऊंचगाव में प्रधानाचार्य घनश्याम पटेल ने झंडारोहण, प्राथमिक विद्यालय नागौली में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मुंगराबादशाहपुर : नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष कपिलमुनि उमर वैश्य ने ध्वजारोहण किया। चेयरमैन कपिल गुप्ता ने नगर के 14 प्रबुद्ध जनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मछलीशहर : तहसील में एसडीएम कुमार सौरभ, अस्पताल में अधीक्षक मेजर डा.तपिश कुमार, नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह, फौजदार इंटर कालेज में प्रबंधक अजय कुमार यादव ने झंडा फहराया।सुरेरी : सुरेरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार में फार्मासिस्ट राजकुमार यादव, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र कठवतिया के प्रभारी उदय पटेल ने झंडारोहण किया। मुफ्तीगंज : ब्लाक मुफ्तीगंज परिसर में बीडीओ अस्मिता सेन ने झंडारोहण किया।डोभी : ब्लाॅक कार्यालय में बीडीओ नंदलाल कुमार व प्रमुख के प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, श्री गणेश राय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो.प्रवीण कुमार सिंह, इंटर कॉलेज चंदवक में प्रबंधक मीरा सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, बीआरसी डोभी में एबीएसए रमाकांत सिंह पटेल ने ध्वजारोहण किया। बक्शा : भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में प्रधानाचार्य प्रशांत पांडेय व इंद्रपति शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। श्रीनारायण सिन्हा इंटर कालेज सरायहरखू में प्रबंधक गोपीचंद मिश्र व प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ पांडेय, संत परमहंस इंटर कालेज औंका में प्रबंधक लालजी यादव व प्रधानाचार्य डॉ.अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया।रामपुर : नगर पंचायत कार्यालय रामपुर में चेयरमैन विनोद जायसवाल, थाना परिसर रामपुर में थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला, डाकघर रामपुर में पोस्ट मास्टर राजीव रंजन, इंडियन बैंक के मैनेजर प्रवीन कुमार तथा उपडाकघर जमालापुर में कुलदीप तिवारी ने तिरंगा लहराया। रामनगर : श्री वासुदेव शिक्षण संस्थान गुतवन में प्रबंधक संजीव कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमला प्रसाद सिंह, प्राचार्य डॉ.रविंद्र पांडेय रहे।
गौराबादशाहपुर : गौराबादशाहपुर में पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सीतामनी सोनकर, थाना परिसर में थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय, मनिहां स्तिथ आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर सीएचओ प्रियंका वर्मा ने भुइली कंपोजिट स्कूल पर ग्राम प्रधान कमलेश सरोज ने ध्वजारोहण किया।
सिंगरामऊ : राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा द्वारा झंडा फहराया।
सुइथाकलां : श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समोधपुर में जिला मुख्यायुक्त भारत स्काउट गाइड व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रणजीत सिंह,प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला में प्रधानाध्यापक सतीश सिंह, कंपोजिट विद्यालय भरारी, डीहअसरफाबाद, रामनगर, कोहड़ा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी डाक्टर विक्रांत गुप्ता, चेतरहा में प्रधान शारदा, भगासा में प्रधान रामप्रकाश दुबे, हुसेनाबाद में प्रधान मनोज कुमार यादव ने झंडा फहराया।
छपरा/जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के गौरीशंकर मंदिर सिंगरामऊ स्थित मुख्यालय तथा बिहार में शाखा कार्यालय साधना पुरी छपरा में रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसमें मेडिकल-नर्सिंग का सर्टीफिकेट कोर्स करने के साथ ही आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्य विभिन्न प्रशिक्षणों में शामिल छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने युवाओं को टीबी के बारे में जागरूक किया।
जौनपुर : कला एवं साहित्य के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा गणतंत्र दिवस पर भारत माता पूजनोत्सव, दीपोत्सव व दीपदान का कार्यक्रम गोमती नदी के तट पर नवदुर्गा मंदिर विसर्जन घाट पर संपन्न हुआ। संस्थाध्यक्ष डॉ. ज्योति दास ने आभार जताया।