जौनपुर। सेल टैक्स की टीम ने शनिवार को एक बड़े जलपालन गृह पर छापा मारा। टीम यहां से कुछ रिकार्ड भी अपने साथ ले गई। सेल टैक्स टीम की इस कार्रवाई की स्थानीय पुलिस-प्रशासन तक को भनक नहीं लगी। कार्रवाई करने वाली टीम में वाराणसी और आजमगढ़ के सेल टैक्स आफिसर शामिल रहे। सेल टैक्स वाराणसी के एडिशनल कमिश्नर प्रदीप कुमार ने बताया कि तृप्ति जलपान गृह पर छापेमारी की गई है। वहां से कुछ रिकार्ड लिए गए हैं। प्रथम दृष्टया बड़े कर चोरी का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।