फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो अधीक्षण अभियंताओं का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता और अनिल पाठक के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

दोनों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि से पहले समस्त शिवालयों एवं प्रमुख मंदिरों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि मिलावट न हो इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम किए जाए।
उन्होंने सभी ईओ को नगर निकायों के मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे संचालकों को शासन द्वारा जारी निर्देशों और मानकों के अनुरूप डीजे संचालन के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए डीजे संचालकों की पृथक बैठक कर उन्हें जागरूक करने हेतु भी निर्देशित किया गया। सभी मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था संचालित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें