फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास पूर्णल न होने पर नौ पंचायत सचिवों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। ब्लाक क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्यों को लेकर बीडीओ सख्त हो गए हैं। अधूरा निर्माण मिलने पर ब्लाक क्षेत्र के नौ गाम पंचायत सचिवों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2016-17 से वर्ष 2021 22 तक तमाम प्रयासों के बाद भी प्रधानमंत्री आवास के 107 लाभार्थियों तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पांच लाभार्थियों ने अभी तक अपना आवास नहीं बनवाया है। जबकि आवास निर्माण के लिए इन्हें प्रथम व द्वितीय किस्त तक जारी कर दी गई है। बीच-बीच में समीक्षा के दौरान पंचायत सचिवों को आवास पूर्ण कराने के लिए चेतावनी भी दी जाती रही है। फिंर भी पंचायत सचिवों ने पूरी तरह से लापरवाही बरती। ऐसी दशा में खंड विकास अधिकारी ने अग्रिम आदेश तक माह अगस्त व सितंबर का वेतन रोक दिया। बताया कि कुल नौ सचिवों का वेतन रोका गया है।जिनका वेतन रोका गया है उनमें उनमें बृजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह, विनय यादव, अजय रजक ,दुर्गेश तिवारी, निशा यादव, पूजा सोनी, श्रीपति मौर्य, राजकुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें