फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोका

विज्ञापन
मछलीशहर तहसील का निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मछलीशहर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को तहसील व कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कम वसूली करने वाले अमीनों को वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं न्यायालय के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और एसडीएम को सचेत रहने की हिदायत दी। जिलाधिकारी एक बजे तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पांच साल पूर्व के लंबित मुकदमों की फाइलों का निरीक्षण किया और उनका जल्द निपटारा करने को कहा। जिलाधिकारी ने कोर्ट के बगल लगे कूड़े के ढेर से आ रही बदबू पर नाराजगी जताई। अभिलेखागार पहुंचे और बड़े बकाएदारों, स्टांप, विद्यूत व अन्य मदों के बकाया वसूली की जानकारी ली। कम वसूली करने वाले अमीनों का वेतन रोकने व विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जन सूचना रजिस्टर में 119 सूचनाएं पेडिंग होने पर नाराजगी जताई । खतौनी रूम का निरीक्षण कर रेट बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस, गार्ड फाइल ,रिकार्ड रूम, बस्ता सूची को अपडेट करने को कहा। एसडीएम को तहसील में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का भी निर्देश दिया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे और निरीक्षण के दौरान थाने पर ग्राम प्रहरियों को कार्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें डायरी व पेन दे कर सम्मानित किया। थाने के अभिलेखों की जांच से संतुष्ट रहे। सात पेंडिंग मामलों को जांच कर निपटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें