फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बैठक में गैरहाजिर दो एमओआईसी का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सघन पल्स पोलियो अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। तय हुआ कि जिले के 6 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। बैठक में अनुपस्थित सीएचसी बदलापुर एवं बक्शा के एमओआईसी का एक दिन का वेतन बाधित करने तथा स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने कहा कि जनपद में सघन पल्स पोलियो अभियान 28 जून को बूथ गतिविधियों के साथ शुरू किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस जनपद के समस्त पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक आशा, आंगनबाड़ी एवं एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। 5 जुलाई को बी-टीम गतिविधि संचालित की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 1,866 पोलियो बूथ, 1,242 घर-घर भ्रमण टीमें, 105 ट्रांजिट टीमें तथा 52 विशेष टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख चौराहों एवं ईंट-भट्टों जैसे संवेदनशील स्थलों पर विशेष रूप से कार्य करेंगी। अभियान में 6,06,187 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने तथा 7,65,825 घरों का भ्रमण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने कहा कि अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी। अभियान एनसीसी कैम्पों, शैक्षणिक संस्थानों, क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा सोशल मीडिया, एवं पंप्लेट के माध्यम से जागरूक किया जाए। बैठक में सीएमओ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें