फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 31 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में जनपद स्तरीय टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को सिकरारा, रामपुर एवं बरसठी के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 31 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकोंं का वेतन और मानदेय बीएसए ने रोक दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय टिकरी का निरीक्षण सुबह 9:05 बजे किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद पाए जाने पर प्रधानाध्यापक सहित समस्त शैक्षणिक कर्मचारियों का आग्रिम आदेश तक वेतन व मानदेय कर दिया। प्राथमिक विद्यालय दुदौली का निरीक्षण 9:10 बजे किया। विद्यालय में कार्यरत शिक्षक अशोक कुमार यादव के विद्यालय में अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। विद्यालय परिसर स्वच्छ नहीं पाए जाने पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय रामनगर एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। विद्यालयों में कमियों को देखा और सुधार करने का निर्देश दिया। अतिरिक्त जनपदीय टास्क फोर्स में नामित बीडीओ एवं जिला समन्वयकों ने रामपुर एवं बरसठी के लगभग 190 विद्यालयों का चिह्नांकन किया। जांच में 25 सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक विद्यालयों में अनुपस्थित मिले। बीएसए निरीक्षण तिथि का वेतन व मानदेय रोक दिया। टीम ने छात्रों की उपस्थिति, एमडीएम, निपुण, शिक्षकों की उपस्थिति, योजनाओं, अपार आईडी, डीबीटी आदि की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें