फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास ने बिना भेदभाव के आगे बढ़ने का दिया संदेश : रमेश

विज्ञापन
शाहगंज-- संत रविदास के भव्य कलश यात्रा में शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान गुरु रविदास के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय रहा। अख्खन सराय से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर ताखा पश्चिम पहुंची। जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को भेदभाव से दूर रहकर समानता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्राजपति, मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें