इससे मुश्किलें बढ़ गईं। बैरियर को सेफ्टी चेन के सहारे गिराकर ट्रेनों को पास कराया गया। सीहीपुर स्थित रेलवे के गेट संख्या 9-बी का बैरियर मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे मालगाड़ी पास कराने के लिए गिराया जा रहा था।
इसी बीच इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रहा पिकअप वाहन गुजरने लगा। गिरते-गिरते बैरियर पिकअप के ढाले में लगे पाइप में फंसकर टूट गया। क्रॉसिंग पर लोगों को आता-जाता देखकर मालगाड़ी चालक ने गाड़ी पहले ही रोक दी।
उधर बैरियर तोड़कर भाग रहे पिकअप को आरपीएफ ने दौड़ा लिया। घिरता देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पिकअप को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया।
सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ विजयी राम ने बताया कि सेफ्टी चेन के सहारे बैरियर लगाकर पूरी सावधानी के साथ ट्रेनों को गंतव्य के लिए गुजार गया।