चुनाव तैयारियों को लेेकर कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग।
नामांकन सकुशल व शंतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी शुरु कर दी गई है। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिससे नामांकन के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
नामांकन के लिए विधानसभावार को कक्ष का भी चयन कर लिया गया है। विधान सभा चुनाव के लिए जिले में नौ फरवरी से नामांकन का कार्य शुरू होगा। नामांकन कार्य में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो । इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी शुरु कर दी है।
इस दौरान विधानसभावार नामांकन कराने के लिए स्थालों का चयन कर लिया गया है। जिसमें बदलापुर विधानसभा के नामाकंन के लिए न्यायालय उप संचालक चकबन्दी प्रशासन, शाहगंज विधानसभा के नामांकन के लिए न्यायालय उपजिलाधिकारी द्वितीय, जौनपुर विधानसभा के नामांकन के लिए न्यायालय नगर
मजिस्ट्रेट, मल्हनी विधानसभा के नामांकन के लिए न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर, मुगराबादशाहपुर विधानसभा के नामांकन के लिए न्यायालय उपसचांलक चकबन्दी, मछलीशहर विधानसभा के नामांकन के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, मडियाहॅू के नामांकन के लिए न्यायालय सहायक आयुक्त
स्टैम्प, जफराबाद के नामांकन के लिए न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर, केराकत विधानसभा के नामांकन के लिए न्यायालय चकबन्दी अधिकारी सदर है। इसके अलावंा कलेक्ट्रेट परिसर व नामांकन स्थल आदि स्थानों पर बैरिकेटिंग का कार्य किया जा रहा है।