फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सहयोगियों के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी सचिन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सचिन पटेल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी ने ही अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीनों आरोपियों को पुरऊपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौहानी निवासी सचिन पटेल (28) की शादी मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोहांसा गांव निवासी सुमन के साथ हुई थी। 26 मई को सचिन अपनी ससुराल आया था। यहां संदिग्ध हाल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद से पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर छानबीन शुरू की तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में जब दबाव बढ़ा तो सुमन ने हत्या की बात स्वीकार की। मुंगराबादशाहपुर एसओ एसपी सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण पत्नी ने अपने ममेरे भाई संतलाल वर्मा निवासी आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ और भतीजे ज्ञान प्रकाश पटेल के साथ मिलकर गला दबाकर सचिन की हत्या कर दी थी। तीनों कहीं भागने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर उन्हें पुरऊपुर नहर के पास से बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया।
पत्नी ने प्रेमिका को पीटा, पति फरार
जफराबाद। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका को घर में घुसकर जमकर पीटा। पति मौके से फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। उससे डेढ़ वर्ष की बेटी भी है। युवक का गांव की ही एक महिला से प्रेम संबंध रहा है। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो उसने निगरानी रखनी शुरू कर दी। प्रेमिका का पति जौनपुर शहर में रात में चौकीदार का काम करता है। मंगलवार की रात युवक जब प्रेमिका के घर गया, तब किसी ने उसकी पत्नी को सूचना दे दी। नाराज पत्नी डंडा लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गई। उसने प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया। उसका रौद्र रूप देखकर पति वहां से भाग गया। रात को गांव के लोगों ने पंचायत कर मामला शांत कराया। पति अब भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें