फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी व भगत सिंह पार्क की हुई सफाई

Tue, 09 Feb 2016 12:47 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर में एक फरवरी से चलाए जा रहे सफाई अभियान में सोमवार को सब्जीमंडी स्थित भगत सिंह पार्क की सफाई की गई। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया गया।
विज्ञापन


 यह अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा। अंतिम दिन नखास मुहल्ला सहित वहां स्थित घाट की सफाई का कार्य कराया जाएगा।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक से लेकर 15 फरवरी तक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसमें नदियों, झीलों, घाटों व पार्को सहित शहीद स्मारकों आदी की सफाई कराने का निर्देश दिया

 है। जिसके क्रम में नगर पालिका द्वारा उक्त स्थानों की सफाई कराने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को सब्जी मंडी और वहां स्थित भगत सिंह पार्क की सफाई की गई। साथ ही मुहल्लेवासियों को सफाई करने के लिए
विज्ञापन


जागरुक भी किया। इस संबंध में नगर पालिका के  अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि सफाई करने के लिए स्थानों का चयन किया गया है। प्रतिदिन एक स्थान की सफाई की जा रही है।
विज्ञापन


 नौ फरवरी को मुल्लाटोला सहित अलीघाट स्थित घाटों की सफाई की जाएगी। अंतिम दिन 15 फरवरी को नखास मुहल्ला सहित वहां स्थित घाट की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें