फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुलडोजर के डर से सरेंडर के लिए लाइन में अपराधी, जौनपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 04 Apr 2022 12:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर एसपी कार्यालय में सोमवार सुबह 50 हजार के इनामी बदमाश रवि तिवारी ने सरेंडर किया। उसने कहा कि प्रशासन का बुलडोजर कभी भी मेरे घर पर चल सकता था। 
विज्ञापन
जौनपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार की सत्ता में वापसी के बाद से अपराधी बुलडोजर के डर से खुद को पुलिस के हवाले कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मिर्जापुर के बाद सोमवार को जौनपुर जिले में ऐसा नजर आया। 50 हजार के इनामी बदमाश रवि तिवारी ने एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। वह लूट और हत्या के कई मामलों में कई माह से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार के सामने सरेंडर करते हुए रवि तिवारी ने कहा कि मेरे ऊपर सुल्तानपुर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। मेरे ऊपर 17-18 मुकदमे दर्ज हैं। मुझे एनकाउंटर का डर था। साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर कभी भी मेरे घर पर चल सकता था। इसलिए मैंने एसपी जौनपुर के सामने आत्मसमर्पण करने का मन बनाया।

मिर्जापुर में हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे थे सात अपराधी

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। अगर गौर करें तो पूरे यूपी में  पिछले 15-20  दिनों में 50 से अधिक अपराधियों ने न केवल आत्मसमर्पण किया है बल्कि अपराध से दूर रहने का संकल्प भी लिया है।

विज्ञापन

30 मार्च को मिर्जापुर जिले में सात हिस्ट्रीशीटरों ने सरेंडर किया था। आगे अपराध न करने और सुधरने की कसम खाते हुए सभी बदमाश शहर कोतवाली पहुंचे थे।  सभी हिस्ट्रीशीटरों ने हाथ में तख्ती लिया था। जिस पर लिखा था कि अब हम अपराध नहीं करेंगे। अब हमें सुधरने का मौका दिया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें