फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जज के घर चार लाख की चोरी, जाते समय लगा दिया नया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार, जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव में शनिवार की रात चोरों ने जज दिनेशमणि त्रिपाठी के घर को निशाना बनाया, जाते समय नया ताला लगा दिया। दिनेश मणि बिहार के मधेपुरा जिले में सिविल जज जूनियन डिवीजन के पद पर तैनात हैं। घर से चोरों ने करीब चार लाख के सामान पर हाथ साफ किया। वारदात को अंजाम देने के बाद जाते समय चोरों ने नया ताला भी लगा दिया, जिससे किसी को शक न हो। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जज दिनेश मणि त्रिपाठी का घर सुजानगंज के भटौली गांव में है। उनके भाई राजेश मणि त्रिपाठी अलीगढ़ में प्रवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसियों ने 20 जुलाई को सूचना दी कि आपके घर का नया ताला लगाया गया है। राजेश मणि 20 तारीख को ही घर आ गए उन्होंने चोरों द्वारा लगाए ताले को तोड़कर घर के अंदर घुसे तो होश उड़ गए। घर के अंदर से बक्सा के अंदर रखा हुआ डेढ़ किलो चांदी की केतली, दो सोने की अंगूठी, चार परात, तीन कलश, दो बैटरी इन्वर्टर, 10 क्विंटल गेहूं, 6 क्विंटल चावल, दो सिलेंडर समेत अन्य सामान पर से हाथ साफ कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे और मुकदमा दर्जकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें