फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दैवीय आपदा के लिए मिले 2.80 करोड़, आश्रितों को मिलेगी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
दैवीय आपदा राहत कोष से जनहानि, पशुहानि व नुकसान पर मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिले में दैवीय आपदा के लिए शासन से 2.80 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसके तहत जनहानि, पशुहानि और नुकसान होने पर आर्थिक सहायता दी जाती है। अप्रैल से अब 54 मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई।
दैवीय आपदा राहत कोष से अब तक जनहानि में किसी के मौत होने पर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता, गैर दुधारू पशु की मौत पर 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर लेखपाल से रिपोर्ट लगाने के बाद संबंधित तहसील के एसडीएम के यहां से आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए एडीएम के यहां से भी रिपोर्ट लगती है। अभी तक 54 मृतकों के आश्रितों को 2.16 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम राम अक्षयबर चौहान ने बताया कि दैवीय आपदा राहत कोष में 2.80 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। तहसीलों से प्राप्त आवेदनों की जांच कराकर मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें