फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आरपीएफ जंघई ने जेवर भरा बैग यात्री को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। आरपीएफ जंघई के प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार तिवारी ने पीड़ित महिला के लाखों रुपये के आभूषण, साड़ी एवं अन्य कीमती सामान से भरा बैग लौटाकर ईमानदारी का मिसाल कायम की है। अपना सामान मिलते ही परिजनों ने आरपीएफ विभाग के प्रति आभार जताया। रेखा देवी पत्नी अवधेश कुमार शुक्ल गुजरात से ओखा एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतरीं। इस दौरान वो अपना बैग अपने बर्थ पर ही छोड़ दी। ट्रेन प्रयागराज रेलवे स्टेशन से जब छूट गई तब उन्हें बैग ट्रेन में छूटने का पता चला। इस पर परिजनों ने सारे प्रकरण की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम ने तत्परता दिखाते हुए आरपीएफ विभाग जंघई को अवगत कराया। ट्रैन जैसे ही जंघई रेलवे स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक कुमार तिवारी ने उक्त बोगी में पहुंच कर सकुशल बैग अपने कब्जे में लेकर मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों को अवगत कराया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर जंघई आलोक तिवारी ने बताया कि बैग में लगभग दो लाख रुपये के गहने थे। उन्हें सकुशल यात्री को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें