फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेल ओएचई तार के साथ चोरों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। 19 मई की रात जंघई-बरियारपुर स्टेशन के बीच असवां गांव के पास रेलवे की ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरपीएफ जंघई और सीआईबी लखनऊ की टीम ने माल सहित दो चोरों को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उनकी वाराणसी के बनौली से गिरफ्तारी हुई और उनके पास से वाहन भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

जंघई प्रयागराज रेलवे रूट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे के पास बरियारपुर रेलवे स्टेशन के बीच असवां गांव के पास बिछाई जा रही इलेक्ट्रिक तार ओएचई को चोरों ने 19 मई की रात काटकर वाहन पर लादकर ले गए थे। चोरी की जानकारी होने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया था, उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जिस पर आरपीएफ जंघई ने रेल संपत्ति चोरी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। जिस पर आरपीएफ जंघई और सीआईबी लखनऊ चोरी के खुलासा में लगी थी। सोमवार को टीम ने वाराणसी के बनौली निवासी विकास व धीरज को 22 मीटर लंबे ओएचई तार के साथ गिरफ्तार कर लिया तथा उपयोग की गई मैजिक वाहन को भी बरामद किया। उनके अन्य तीन साथियों को भी वांटेड किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जंघई आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह, एसआई परमजीत, कांस्टेबल मोहन प्रकाश, सीआईबी लखनऊ के एसआई आनंद सिंह अपने टीम के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर जंघई एके सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जा रहा है। इसके बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें