फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भाव विकसित करता है रोवर्स-रेंजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। पीजी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने सामाजिक, शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। शिविर में विद्यार्थियों ने सामाजिक विषयों पर आधारित पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं चार्ट तैयार किए। इसके साथ ही निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, योगाभ्यास, नुक्कड़ नाटक और कैंप फायर जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की भावना जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. योगेश कुमार साहू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर प्रो. आंजनेय पांडेय, प्रो. अजय कुमार, प्रो. सुमन सिंह, डॉ. उमेश राव, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. सौरभ कुमार सिंह, डॉ. विवेक कुमार प्रजापति, डॉ. आशीष उपाध्याय, डॉ. विवेक मिश्र, डॉ. बृजेश चौबे एवं डॉ. सुषमा सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें