फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरा गांव के पास स्थित सहज जनसेवा केंद्र और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में घुसकर दुकानदार को मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बिछिलापुर गांव निवासी जंगबहादुर यादव ने शनिवार की शाम को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी दुकान स्टेट बैंक की मुख्य शाखा आरा के बगल में स्थित है। बीते 14 अगस्त को उनकी पत्नी से विवाद हो गया था, इसके बाद वे अपने मायके चली गईं। आरोप है कि इसी बात की खुन्नस में 15 अगस्त की दोपहर करीब दो बजे उनके साले पंकज यादव निवासी दरियावगंज बक्शा और रौनक निवासी गद्दोंपुर गौराबादशाहपुर उनकी दुकान पर आकर लाठी-डंडे से हमला कर दिए। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पंकज यादव और रौनक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें