उत्सव मोटेल में रोटरी क्लब का 51 वां स्थापना दिवस का मनाया गया। क्लब के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को चलाने के लिए संकल्पबद्ध है।
क्लब के पांच सदस्यों ने रोटरी फाउंडेशन में योगदान देने का संकल्प लिया। डा. राजेंद्र प्रताप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डा. क़मर अब्बास, अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डा. क्षितिज शर्मा, सचिव नवीन कुमार सिंह, श्याम बहादुर सिंह, अमित पांडेय, श्याम वर्मा, रविकांत जायसवाल आदि रहे।