फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने क्षयरोगियों को बांटा पुष्टाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब इंटरनेशनल ने सिकरारा ब्लॉक में चिह्नित क्षयरोगियों में पुष्टाहार बांटा। क्लब के अध्यक्ष नवीन सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष केके मिश्र के निर्देशन, चिकित्सक डा. एसके पटेल तथा कोआर्डिनेटर सुशील अग्रहरि की मौजूदगी में सिकरारा ब्लॉक कार्यालय पर संस्था के सदस्यों ने पुष्टाहार बांटा। इस दौरान डा. एसके पटेल ने मरीजों को क्षय रोग में बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया और उन्हें दवा लेने का सही तरीका समझाया। डा.सुशील अग्रहरि ने सरकार की ओर से क्षय रोगियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं बताईं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दवाइयों के अलावा पुष्टाहार की व्यवस्था की जाती है। जिसके लिए 500 रुपये प्रतिमाह मरीजों के खाते में दिए जाते हैं। निवर्तमान अध्यक्ष केके मिश्र ने उपस्थित लोगों को रोटरी क्लब की ओर से मानव सेवा के लिए संचालित की जा रही सेवाओं के बारे में अवगत कराया। सचिव मनीष चंद्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुजीत अग्रहरि, अमित कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें