फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका अहम

Sat, 02 May 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह सभा और गोष्ठियों का आयोजन किया।  अपर न्यायधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय सभागार में आयोजित श्रमिक दिवस अधिवक्ता दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कहा कि
विज्ञापन


 देश के विकास में श्रमिकों की भूमिका अहम है। डा. दिलीप कुमार सिंह कहा कि सुई से लेकर गगनचुंबी भवन के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका सराहनीय है। अपर जनपद न्यायाधीश नसीर अहमद ने कहा कि कि 8 मई 1886 को

 शिकागो में आठ घंटे कार्य करने के लिए पहली बार मजदूरों ने विरोध किया था। जिस पर गोलियां चली थी चार मजदूर मारे गए थे। न्यायाधीश अरविन्द मलिक,  दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के महामंत्री कामरेड जयप्रकाश सिंह,
विज्ञापन


 सुरेश मिश्रा, दीवानी बार के अध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर सिंह, न्यायाधीश राधेश्याम यादव आदि मौजूद थे।उधर, मजदूर कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी में आयोजन कर सरकार को मजदूर विरोधी बताया।

जिलाध्यक्ष नीरज राय ने कहा कि विकास को अंतिम रूप देने में मजदूरों का सराहनीय योगदान होता है।  मजदूरों का उनका हक मिलना चाहिए। लेकिन सरकारी तंत्र की लापरवाही के कारण मजदूरों की हालत दयनीय होती जा रही है।

इस मौके पर सप्पू सिंह, बबलू गुप्ता, मुकेश. लल्लू सलमानी आदि मौजूद थे। मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन की ओर से मजदूर दिवस पर डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

 एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार मजदूर हितों की अनदेखी कर रही है। केवल पूंजी पतियों को सरकार संरक्षण दे रही है। मजदूरों को उनका हक मिलना चाहिए। साथ ही मई दिवस पर अवकास घोषित किया जाए।

इस मौके  पर राजेश रावत, अजय चौरसिया, अशोक पांडेय, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। खुटहन में ब्लाक मुख्यालय पर मजदूर दिवस पर सावित्री बाई फूले दलित महिला संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने डीएम को संबोधित दस

सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मजदूर हितों की रक्षा किए जाने की मांग की। इस मौके पर रामकली, प्रमीला, सुशीला, बसंता आदि मौजूद थे। बक्शा में जागृति सेवा संस्थान की ओर से संयोजक विनोद की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया। अध्यक्षता कल्पना राय और संचालन सीमा भारती ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें