युवा जेवलिंग थ्रोवर रोहित यादव ने नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 83.28 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीत लिया है। अब वह आगे एशियन चैंपियनशिप में अपना जलवा बिखेरेंगे। रोहित की इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। मीरगंज क्षेत्र के अदारी डभिया निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव के पुत्र रोहित यादव भाला फेंक प्रतियोगिताओं में दिन प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मई माह में नेशनल फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 83.40 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था। प्रदर्शन की बदौलत उसका एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। अब 15 से 19 जून को ओडिशा के भुवनेश्वर में खेली गई 62वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 83.28 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता। वही उड़ीसा के किशोल कुमार जेना ने 82.87 मीटर भाला फेंक कर रजत और उत्तर प्रदेश के ही शिवपाल सिंह ने 81.96 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीता है। रोहित यादव के स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में खुशी का माहौल है। रोहित यादव ने फोन पर बताया कि उसका अगला लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है।