फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल लेकर आने पर रोहित का स्वागत

Fri, 22 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
तुर्की में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर जंघई पहुंचे रोहित का स्वागत करते गांव के लोग।
विज्ञापन
 अदारी डभिया गांव निवासी सभाजीत यादव के छोटे पुत्र रोहित यादव की तुर्की में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीत कर घर लौटने पर स्वागत किया गया। जंघई स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से उतरते ही लोगों ने फू ल माला से लाद दिया।
विज्ञापन


रोहित को गोधना बाजार, अदारी, जगदीशपुर, बंधवा बाजार में बैंड बाजे के साथ घोड़े पर बैठाकर घुमाया गया।  गोधना तिराहे  पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया।  अपने स्वागत के दौरान रोहित यादव ने कहा की लोगों ने जो प्यार दिया उससे हमें और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

स्वागत करने वालों मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव, राम आसरे यादव, सन्तोष बिन्द, लालजी यादव, सभाजीत यादव, ओम प्रकाश यादव, पप्पू यादव, जनार्दन यादव, सुरेश कुमार, अखिलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें